10 करोड़ की लगत से बनेगा देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र
10 करोड़ की लगत से बनेगा देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र
Share:

कुरुक्षेत्र। यह एक सौगात है कि एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र कुरूक्षेत्र के रामनगर गांव में स्थापित होगा। संभवतः यह देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र होगा। हो सकता है कि इस पर करीब साढ़े दस करोड़ रूपए की लागत आ सकती है। केंद्र के भवन का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इतना ही नहीं यह केंद्र अक्टूबर मास में प्रारंभ हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर किसान मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीक भी लोगों को सीखने को मिलेगी।

इस केंद्र के लिए वर्ष 2022 तक दोगुने शहद उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। यहां पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव डाॅ. अभिलक्ष लिखी पहुंचे। उन्होंने रामनगर में निर्माणाधीन एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में अपनाई जा रही तकनीक का अवलोकन किया और वहां पर होने वाले कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 6 हजार किसान मधुमक्खी पालन का कार्य करने में लगे हैं।

इसके लिए 10 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से रामनगर में एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र तैयार किया जा रहा है। इसके बनने के बाद मधुमक्खी पालन को लेकर अच्छा कार्य होगा और शहद उत्पादन बढ़ेगा। इसे यहां की आर्थिक गतिविधियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के महाप्रबंधक डाॅ. बीएस सहरावत, संयुक्त निदेशक डाॅ. रणबीर सिंह, उपनिदेशक बिल्लू यादव, उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद, डीएचओ रिशपाल बिश्रोई आदि मौजूद थे। डाॅ. लिखी जब किसानों से चर्चा कर रहे थे उस दौरान आसपास के विभिन्न जिलों के किसान मधुमक्खी पालन व विकास केंद्र पहुंचे थे।

मध्य प्रदेश -भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान में आई वैकेंसी

पहली बार नासा पेश करेगी किसी भारतीय स्टूडेंट का सैटेलाइट

गले की समस्याओ में फायदेमंद है कच्चे लहसुन और शहद का सेवन

दालचीनी के इस्तेमाल से पाए तैलीय त्वचा से छुटकारा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -