हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार,पहले रुझान में बीजेपी आगे
हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार,पहले रुझान में बीजेपी आगे
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना की जा रही है। मतगणना के तहत 86814 मतों की गणना होगी। इन मतों में 42180 पुरूष और 42868 महिलाऐं हैं। ब्राह्मण मतदाताओं से चुनावी परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। दरअसल, कुछ सीटों पर ब्राह्मण मतदाता अधिक हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों पर जीत का आंकड़ा प्रभावित हो सकता है। राज्य में सबसे अधिक उत्साह हमीरपुर जिले की नादौन सीट को लेकर बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का मैदान में होना मजबूती का संकेत बताया जा रहा है।

सुक्खू को वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता विजय अग्निहोत्री ने पटखनी प्रदान की। इस हार को सुखविंदर भूले नहीं हैं। इस चुनाव में जीत प्राप्त करने हेतु  उन्होंने सारे प्रयास कर लिए। भारतीय जनता पार्टी के लिए, हिमाचल में कुछ सीटों पर जीत हासिल करना मुश्किल है। मगर एक्जिट पोल द्वारा बताए अनुसार हिमाचल में भाजपा को 47 से 55 सीटें मिलने की उम्मीद है तो दूसरी ओर कांग्रेस 13 से 20 सीट प्राप्त कर सकेगी।

दरअसल यह कांग्रेस का मजबूत दुर्ग है हालांकि भाजपा के विकासीय प्रोजेक्ट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले प्रचार का असर जरूर चुनावी रूझानों में देखने को मिल सकता है। अर्की से इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में हैं। दूसरी ओर राज्य के पूर्वमुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल जिला हमीरपुर के सुजानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के राजेंद्र राणा जो कभी उनके करीबी थे उनके विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव 2017 : भाजपा - कांग्रेस की किस्मत का फैसला आज

कांग्रेस का दावा एग्जिट पोल के विपरीत नतीजे आएँगे

गुजरात की राजनीति का इतिहास

चुनाव 2017 : भाजपा - कांग्रेस की किस्मत का फैसला आज

कांग्रेस का दावा एग्जिट पोल के विपरीत नतीजे आएँगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -