भारत में भ्रष्टाचार चर्चा और आंदोलनों का एक प्रमुख विषय  है ।
भारत में भ्रष्टाचार चर्चा और आंदोलनों का एक प्रमुख विषय है ।
Share:

भ्रष्टाचार अर्थात भ्रष्ट यानी बुरा या बिगड़ा हुआ तथा आचार मतलब है आचरण। भ्रष्टाचार का आर्थिक शब्द है आचरण जो किसी भी प्रकार से अनैतिक और अनुचित हो । जब कोई व्यक्ति न्याय व्यवस्था के माननीय नियमों के विरुद्ध जाकर अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है, तो वह व्यक्ति भ्रष्टाचारी कहलाता है। आज भारत जैसे सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश में भ्रष्टाचार अपनी जड़ें फैला रहा है। आज भारत में कई ऐसे व्यक्ति मौजूद है जो भ्रष्टाचारी है। आज पूरी दुनिया में भारत भ्रष्टाचार के मामलों में 85वे  स्थान पर है भ्रष्टाचार के कई रंग रूप है जैसे रिश्वत, कालाबाजारी, जानबूझकर दाम बढ़ाना, पैसा लेकर काम करना, सस्ता सामान लाकर महंगा बेचना, आदि भ्रष्टाचार के कई कारण हैं। जानिए... 

भारत में मुख्य घुस यानी रिश्वत चुनाव में धांधली, ब्लैकमेल करना, टैक्स चोरी, झूठी गवाही, झूठा मुकदमा, परीक्षा में नकल, परीक्षार्थी का गलत मूल्यांकन, हफ्ता वसूली, जबरन चंदा लेना, न्यायाधीशों द्वारा पक्षपातपूर्ण निर्णय, पैसे लेकर वोट देना, वोट के लिए पैसा और शराब बाटना, पैसे लेकर रिपोर्ट छापना, अपने कार्य को करवाने के लिए नगद राशि देना, यह सब भ्रष्टाचार ही है।

भारत में बढ़ता भ्रष्टाचार 
भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह है, आज भारत देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जड़े तेजी से फैल रही है यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो यह पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगा। भ्रष्टाचार का प्रभाव अत्यंत व्यापक है जीवन का कोई भी क्षेत्र इसके प्रभाव से मुक्त नहीं है, यदि हम इस वर्ष की ही बात करें तो ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जो कि भ्रष्टाचार के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं, जैसे आईपीएल में खिलाड़ियों की स्पॉट फिक्सिंग, नौकरी में अच्छी पोस्ट पाने की लालसा में कई लोग रिश्वत देने से भी नहीं चूकते आज भारत का हर नागरिक इस बीमारी से ग्रसित है। 
 
भ्रष्टाचार रोकने के उपाय 
यह एक संक्रामक रोग की तरह है समाज में विभिन्न स्तरों पर फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कठोर दंड व्यवस्था की जानी चाहिए। आज भ्रष्टाचार की स्थिति यही है कि व्यक्ति रिश्वत के मामले में पकड़ा जाता है, और रिश्वत देकर ही छूट जाता है। जब तक इस अपराध के लिए कड़ा दंड नहीं दिया जाएगा तब तक यह बीमारी दीमक की तरह पूरे देश को खा जाएगी। लोगों को स्वयं में ईमानदारी विकसित करना होगी आने वाली पीढ़ी तक सुआचरण के फायदे पहुंचाने होंगे दुनिया भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों मैं जागरूकता फैलानी होगी। 

एक बार जरूर जाए भारत की इन सबसे भूतिया जगहों पर, कभी भुला नहीं पाएंगे आप

'हालात बहुत खराब हैं,सामुहिक आवाज उठाने की जरूरत है', केंद्र सरकार पर भड़के शरद पवार

महज 5 घंटों में पहुंचेंगे अहमदाबाद से मुंबई.., वंदे भारत की रफ़्तार का ट्रायल सफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -