'भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टिकरण भारत छोड़ो', PM मोदी का विपक्ष पर हमला
'भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टिकरण भारत छोड़ो', PM मोदी का विपक्ष पर हमला
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' में हिस्सा लेने वाले लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महात्मा गांधी द्वारा आरम्भ किए गए इस आंदोलन को याद करते हुए कहा कि भारत अब भ्रष्टाचार, वंशवाद एवं तुष्टिकरण के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। मोदी ने विपक्ष पर परोक्ष रूप से ऐसे वक़्त में हमला बोला है जब सत्तारूढ़ भाजपा बुधवार को इसी तर्ज पर देशभर में समारोहों का आयोजन कर रही है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में 8 अगस्त 1942 को देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन ने अंग्रेजों से स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। आंदोलन आरम्भ होने के 5 साल बाद 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ था। 9 अगस्त, 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें ब्रिटिश शासकों से "भारत छोड़ो" की मांग की गई थी। इसी कारण 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस मनाया जाता है।
     
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में, इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।" उन्होंने कहा, ''आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टिकरण भारत छोड़ो।'' प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार, वंशवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने का बार-बार आरोप लगाया है। बीते दिनों एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के दिन को ऐतिहासिक करार दिया था तथा कहा था कि इसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा पैदा की। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से 'भारत छोड़ो आंदोलन' की तर्ज पर 'भ्रष्टाचार-भारत छोड़ो, वंशवाद-भारत छोड़ो, तुष्टिकरण-भारत छोड़ो' अभियान चलाने का आह्वान किया था।

झाड़ियों में छुपकर नदी में नहाती महिलाओं के वीडियो बना रहा था युवक, BJP नेता ने दी ये सजा

हैरतंअगेज! भोपाल में करोड़पति निकला स्टोर कीपर, देखकर दंग रह गई लोकायुक्त की टीम

जानिए क्या है आदिवासी दिवस का इतिहास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -