दिल्ली में कोरोना से फिर बिगड़ी स्थिति, सामने आए इतने नए केस
दिल्ली में कोरोना से फिर बिगड़ी स्थिति, सामने आए इतने नए केस
Share:

नई दिल्ली: कई दिनों से कोरोना का प्रकोप ने लोगों को हिला कर रख दिया है, वहीं हर दिन कोई न कोई इस वायरस का शिकार होता जा रहा है. वहीं हर दिन बढ़ते संक्रमण के मामले लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहे है। दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19  के 3428 नए केस देखने को मिले है। जबकि 22 लोगों की जान चली गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की तादाद 3,24, 459 हो गई है। 

दिल्ली में शुक्रवार  को 3197 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,95,699 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 से दिल्ली में अब तक कुल 5946 मरीजों की जाने जा चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22814  सक्रिय मरीज हैं। दिल्ली सरकार ने सूचना दी है कि शुक्रवार  को 15660 RT-PCR जांच और 42485 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में शुक्रवार को कुल 58145 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोविड की कुल 38,85,309 जांच की गई हैं।

जंहा इस बात का पता चला है कि दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.35 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.83 फीसद है। अगर बीते 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.25 फीसद है। राजधानी में अभी कुल 13152 मरीज होम क्वारंटाइन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2747 कंटेनमेंट जोन हैं।

परली जलने के बाद भी दिल्ली एनसीआर की आबोहवा में आ रहा सुधार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव ? जानिए आज के भाव

बिहार चुनाव में पीएम मोदी से पहले होगी 'योगी' की एंट्री, 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे प्रचार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -