देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ़्तार, 66 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ़्तार, 66 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
Share:

नई दिल्ली: भारत में निरंतर 12वें दिन 15 हजार से कम कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों में 11,067 नए कोरोना मामले सामने आए तथा 94 व्यक्तियों की जान चली गई है। पिछले दिन 13,087 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। देश में टीकाकरण भी चल रहा है तथा अबतक लगभग 66 लाख व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले दिन 3।52 लाख व्यक्तियों को वैक्सीन लगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना के कुल केस बढ़कर एक करोड़ 8 लाख 58 हजार हो गए हैं। कुल एक लाख 55 हजार 252 व्यक्तियों की जान जा चुकी है। एक करोड़ पांच लाख 61 हजार व्यक्ति कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। देश में अब सक्रीय मामलों का आंकड़ा घटकर 1 लाख 41 हजार हो गया है, जिनका उपचार चल रहा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 9 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20 करोड़ 33 लाख कोरोना के नमूनें टेस्ट किए गए, जिनमें से 7।36 लाख नमूनें कल टेस्ट किए गए। सभी प्रदेशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी दर 90 फीसदी से अधिक है। राहत की बात है कि देश में मृत्यु दर और सक्रीय मामले में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना से मृत्यु दर 1।43 फीसदी है जबकि रिकवरी दर 1।32 97।25 फीसदी है। सक्रीय मामले 1।32 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेशों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को 6 मार्च तक सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक के समापन का आदेश दिया है। मंत्रालय के अफसरों ने बताया कि उन्होंने सभी प्रदेशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को 1 मार्च तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दें।

रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई की मां जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई भर्ती

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित होगी अयोध्या, कनाडा की कंपनी को मिली अहम जिम्मेदारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -