सावधान! महाराष्ट्र पर मंडराया तीसरी लहर का खतरा, कोरोना मामलों ने फिर पकड़ी रफ़्तार
सावधान! महाराष्ट्र पर मंडराया तीसरी लहर का खतरा, कोरोना मामलों ने फिर पकड़ी रफ़्तार
Share:

मुंबई: देश में बीते सप्ताह एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या रफ़्तार से बढ़ने लगी है। महाराष्ट्र में भी कोरोना मामले की गति में तेजी आई है। महाराष्ट्र में एक दिन में PIB द्वारा दी गई खबर के अनुसार, 6 हजार 600 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक दिन में कोरोना मामलों की संख्या 41 हजार 49 आई है।

वही बीते चार दिनों से देश में रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यह संख्या 44 हजार 230 हो गई। मगर संतोष की बात यह कि रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से अधिक है। 24 घंटों में 37 हजार 291 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दिया। महाराष्ट्र के कुछ शहरों में कोरोना का वायरस कम होने की जगह बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बारामती, लातूर, बीड जैसे शहरों में हालात एक बार फिर खतरे का संकेत दे रही है।

साथ ही पूरे महाराष्ट्र में भी 24 घंटों में साढ़े हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आना चिंता बढ़ाने वाला है। रिपोर्टों के अनुसार, यह संख्या कुछ दिनों में एक बार फिर 10 हजार रोजाना के लगभग पहुंच सकती है। अब तक मिली खबर के अनुसार, एक दिन में 7 हजार 431 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर घर गए हैं। मगर 231 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। फिलहाल महाराष्ट्र में कुल एक्टिव रोगियों की संख्या 77 हजार 494 हैं। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 1 लाख 32 हजार 566 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बीजेपी मंत्री की जनता से अपील, कहा- चिकन, मटन, मछली से अधिक खाएं बीफ

बादल फटने के बाद भारतीय वायु सेना ने बचाई 74 जिंदगियां

बड़ी खबर! पति रणवीर सिंह संग हिंदुजा अस्पताल पहुंची दीपिका पादुकोण, फैंस बोले- कोई खुशखबरी है क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -