बड़ी खबर! पति रणवीर सिंह संग हिंदुजा अस्पताल पहुंची दीपिका पादुकोण, फैंस बोले- कोई खुशखबरी है क्या?

बड़ी खबर! पति रणवीर सिंह संग हिंदुजा अस्पताल पहुंची दीपिका पादुकोण, फैंस बोले- कोई खुशखबरी है क्या?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री की एक झलक देखने को प्रशंसक हमेशा बेकरार रहते हैं। ऐसे में प्रशंसक दीपिका से संबंधित हर एक खबर को भी जानने को एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि दीपिका हस्बैंड एवं अभिनेता रणवीर सिंह के साथ हॉस्पिटल पहुंची हैं।

बता दे कि अभिनेता रणवीर सिंह के साथ दीपिका ने नवंबर 2018 में विवाह किया था। दोनों सितारों ने देश से दूर इटली में सात फेरे लिए थे। शादी के पश्चात् ये कपल अक्सर एक दूसरे पर सोशल मीडिया पर प्यार बरसाता दिखाई देते है। ऐसे में अब जब दीपिका हॉस्पिटल पहुंची हैं तो प्रशंसक की चिंता बढ़ गई है। हाल ही में वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दीपिका और रणवीर एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। 

वही इस पोस्ट के साथ कैप्शन में कहा गया है कि ये कपल खार के हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचा है। ऐसे में अब प्रशंसक इस पोस्ट को देखकर परेशान हो गए हैं कि आखिर दोनों सितारें हॉस्पिटल क्यों गए हैं। प्रशंसक जानने को उत्सुक हो गए हैं कि दोनों के हॉस्पिटल जाने की क्या वजह है तथा निरंतर पूछ रहे हैं कि क्या सब कुछ ठीक है। वहीं, कुछ उपयोगकर्ता ऐसे भी हैं, जो अभिनेत्री की गर्भवती होने की बात कह रहे हैं। उपयोगकर्ता अलग-अलग अंदाज में कमेंट करके दीपिका के गर्भवती होने की बात कह रहे हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि अभिनेत्री हस्बैंड के साथ हॉस्पिटल क्यों पहुंची हैं।

इस मशहूर साउथ सुपरस्टार के साथ धूम मचाएंगी जैकलीन फर्नांडिस, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

सोशल मीडिया पर लीक हुई श्रद्धा कपूर की पर्सनल चैट, फोटोग्राफर्स पर भड़के फैंस

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोमांटिक अंदाज में दी कियारा अडवाणी को जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -