बढ़ता जा रहा है 'पठान' का विवाद! अब इस गानें का कॉपी निकला 'झूमे जो पठान'

बढ़ता जा रहा है 'पठान' का विवाद! अब इस गानें का कॉपी निकला 'झूमे जो पठान'
Share:

बेशर्म रंग गाने के पश्चात् एक बार फिर 'पठान' पर गाना की धुन चुराने का आरोप लगा रहा है। बृहस्पतिवार को पठान का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज हुआ। रिलीज के साथ ही ये गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया। मगर क्या आप जानते हैं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस बार भी पठान के म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर की चोरी पकड़ने का दावा किया है।

सोशल मीडिया पर दावा है कि पठान का गाना 'झूमे जो पठान' कॉपी है। जैसे ही 'झूमे जो पठान' रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर सुखविंदर सिंह का एक पुराना गाना वायरल होने लगा। लोगों का दावा है कि 'झूमे जो पठान' गाने की धुन सुखविंदर सिंह के गाने से कॉपी है। दोनों गानों के बीट्स में बहुत हद तक समानता लगती है। लोग सुखविंदर सिंह के और 'झूमे जो पठान' गाने का कोलाज वीडियो बनाकर दोनों गानें में समानताएं दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों गानों का म्यूजिक काफी सिमिलर लगता है। बस फिर क्या था पठान के निर्माता की ट्रोलिंग शुरू हो गई।

शख्स ने लिखा- ये गाना फिल्म अर्जुन: द वॉरियर प्रिंस के गाने 'कर्म की तलवार' से चुराया गया है। ये चीटिंग है तथा ओरिजनल कंपोजर को क्रेडिट दिया जाना चाहिए। लोगों को सुखविंदर सिंह के गाने को कॉपी करने की बात पसंद नहीं आई है। सुखविंद सिंह का ये गाना लोगों को बहुत पसंद आया था। ध्यान हो, फिल्म पठान का गाना 'झूमे जो पठान' अरिजीत सिंह ने गाया है। जबसे ये गाना रिलीज हुआ है सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। इस गाने को 22 घंटों में 18 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का शानदार डांस एवं केमिस्ट्री दिखाई दी। शाहरुख़ खान का शर्टलेस अवतार भी दिखा, जिसने प्रशंसकों का दिल खुश कर दिया। 'झूमे जो पठान' से पहले आया गाना बेशर्म रंग भी विवादों में आया था। इस गाने को भी कॉपी बताया गया था। लोगों का कहना था कि बेशर्म रंग फ्रेंच सिंगर-सॉन्गराइटर जैन के गाए गाने मकीबा से मिलता जुलता है। दोनों गानों की धुन एक जैसी बताई गई। दूसरी ओर, बेशर्म रंग गाने में दीपिका की पहनी ऑरेंज बिकिनी पर हंगामा मचा था। इसे भगवा बिकिनी कहा गया। कई राजनेताओं, सेलेब्स एवं धर्मगुरुओं ने दीपिका की केसरिया बिकिनी पर सवाल उठाए। दोनों गानों पर निरंतर विवाद चल रहा है। 

सुंबुल तौकीर खान के लिए फाहमान खान ने भेजा खास मेसेज, वायरल हुआ VIDEO

इस एक वजह के चलते अपने सीनियर्स से बहुत मार खाते थे अमिताभ बच्चन, खुद शेयर किया किस्सा

शराब ने कर दिया था 'बिग बॉस' को बर्बाद, बीमारी में बाल-बाल बची जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -