कोलकाता में पुल गिरा, लगभग 10 की मौत, 150 लोग नीचे दबे
कोलकाता में पुल गिरा, लगभग 10 की मौत, 150 लोग नीचे दबे
Share:

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। यह बात सामने आई है कि मलबे में कई और लोग भी दबे हो सकते हैं। पुल गिरने की जानकारी सामने आने के बाद आपदा प्रबंधन में लगा दल अपने कार्य में लग गया है। संभावना जताई जा रही है कि इस पुल के नीचे करीब 150 लोग दब गए हैं। राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जो घायल सामने आ रहे हैं। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। हादसे को लेकर नेताओं और स्थानीय प्रशासन ने ध्यान दिया है।

दुर्घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार गणेश टाॅकीज के समीप यह पुल बनाया जा रहा था। जिसे विवेकानंद पुल का नाम दिया गया था। दुर्घटना को लेकर टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। यह एक प्राथमिकता है। इस हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना को लेकर राहत के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। सबसे पहले तो प्रभावितों को राहत देने का कार्य किया जा  रहा है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कलकत्ता का यह क्षेत्र बड़ा बाजार में आता है जो कि अति व्यस्त और संकरा क्षेत्र है। यहां पर गोदाम आदि हैं। अक्सर यहां पर लोगों की भीड़ होती है। यह क्षेत्र बाजार के ही साथ रिहायशी भी है। कोलकाता के इस बाजार से हावड़ा स्टेशन की ओर रास्ता जाता है। यह क्षेत्र भीड़भरा रहता है। ऐसे में प्रभावितों की संख्या अधिक बताई जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -