जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्ति के लिए हो रहा विचार
जम्मू - कश्मीर के मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्ति के लिए हो रहा विचार
Share:

नई दिल्ली : जम्मू - कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पर नई नियुक्ति किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अपने विधायक दल का नेता चुनने की कवायद में है। कहा जा रहा है कि इस मामले में न्यूनतम समझौतों में बदलाव हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पीडीपी को पूरा समय देगा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी चाहे जो चर्चा करना चाहेगी वह की जा सकेगी लेकिन इसके लिए किसी तरह की शर्त नहीं मानी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी इस मामले में पीडीपी नेतृत्व के निर्णय का इंतज़ार करने के लिए भी तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेता इस मामले में चर्चा करना चाहते हैं। हालांकि भाजपा की ओर से यह कहा गया है कि वह पुराने समझौतों पर नरम नहीं होगी भारतीय जनता पार्टी के कश्मीर प्रभारी राम माधव को इस तरह के निर्णय से दूर रखने का प्रयास किया जा सकता है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का मानना है कि पीर पांजाल और चिनाब घाटी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिस तरह का रूख अपना रहा है उससे वह परेशान है।

आरएसएस इस क्षेत्र में 1940 से कार्यरत है। राष्ट्रनिर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। हालांकि दोनों ही दलों के बीच कुछ निर्णय चर्चा का विषय हो सकते हैं। दरअसल घाटी में अलगाववादियों को रोकने की मांग की जा सकती है तो कश्मीरी पंडितों की पुर्नबसाहट का मसला भी सरकार के सामने है।

दूसरी ओर अफस्पा, राज्य में सुरक्षाबलों को लीज़ पर जमनी दिए जाने और दूसरे मसलों पर केंद्र और राज्य के बीच समन्वय के प्रयासों के लिए जम्मू  - कश्मीर राज्य सरकार अपना रूख तय कर सकती है। इन आधारों पर मुख्यमंत्री का चयन किया जा सकता है हालांकि यह पहले ही स्पष्ट हो चुका है कि महबूबा मुफ्ती राज्य की नई मुख्यमंत्री हो सकती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -