राज्य सभा की असम से 2 सीटें कांग्रेस के पाले में
राज्य सभा की असम से 2 सीटें कांग्रेस के पाले में
Share:

गुवाहाटी : यूं तो राज्यसभा के निर्वाचन में केंद्र में सत्तासीन एनडीए को बहुमत मिलना था लेकिन राज्यसभा से असम की 2 सीटों के लिए हुए निर्वाचन में कांग्रेस को फायदा मिला। दरअसल भाजपा और वहां के क्षेत्रीय दल बोडो पीपुल्स फ्रंट के 1-1 सदस्य की क्राॅस वोटिंग से असम से राज्यसभा की दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को बहुमत मिला। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में वरिष्ठ नेताओं रिपुन बोरा और रानी नराह को मैदान में उतारा था।

असम विधानसभा के प्रमुख सचिव मृगेंद्र कुमार डेका ने कहा कि कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर महावीर प्रसाद जैन को कोई मत ही हासिल नहीं हुआ। दरअसल निर्वाचन में कांग्रेस के 66 विधायकों ने महत्वपूर्ण भागीदारी की। जबकि भाजपा और बीपीएफ के विधायकों ने क्राॅस वोटिंग कर दी। इन दोनों ही दलों के 1-1 विधायक ने क्राॅस वोटिंग की। इस निर्वाचन में एआईयूडीएफ के 17 विधायकों ने वोटिंग की। कांग्रेस के एक सदस्य का वोट जरूर अमान्य कर दिया गया।

दरअसल उन्होंने गलत निशान लगा दिया था। निर्वाचन को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने कहा कि राज्य के लोग यह अनुभव करेंगे कि उन्हें पार्टियों के बीच समर्थन हासिल है। राज्यसभा में असम में कांग्रेस की नाजनीन फरूक और पंकज बोरा का आने वाले महिने में राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके बाद इनकी सीटों पर दूसरे सदस्यों का चयन किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -