प्रतिज्ञा सम्मेलन के द्वारा अपनी चुनावी रैली को और भी तेज करेगी कांग्रेस
प्रतिज्ञा सम्मेलन के द्वारा अपनी चुनावी रैली को और भी तेज करेगी कांग्रेस
Share:

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में पदाधिकारियों का सम्मेलन करके अपने चुनावी अभियान  को तेजी प्रदान  करेगी। जिसके अंतर्गत 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन आयोजित करने वाले है। इन सम्मेलनों को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करने वाली है। 

जहां इस बात का पता चला है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को कहा गया है कि संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला, ब्लॉक व न्याय पंचायत से लेकर ग्राम सभा तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाने वाली है। पार्टी के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता के शोक को शक्ति बनाने में लगे हुए है।

उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा सम्मेलनों के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों से सीधे संवाद करने वाली है। पहले सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को बुलंदशहर में होगा। जिसमे आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल के 14 जिलों के पार्टी पदाधिकारी भी भाग लेने वाले है। वहीं, 15 नवंबर को प्रियंका मुरादाबाद में आयोजित सम्मेलन में सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल के 12 जिलों के पदाधिकारियों से संवाद करने वाली है। लल्लू ने बोला है कि अगले चुनाव में तीन दशकों से जारी कुशासन का अंत होगा। कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फिर से विकास और सद्भाव के मार्ग पर लौटेगा।

लखीमपुर हिंसा में सामने आया नया अपडेट, ड्राइवर का फ़ोन हुआ बरामद

'चिल्ड्रेन्स डे' के मौके पर बच्चों को खास महसूस करवाने के लिए सुनाएं ये बेहतरीन गानें

सुधरने का नाम नहीं ले रही दिल्ली की आवोहवा, जानिए क्या है आज का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -