कांग्रेस दोबारा लागू करेगी यह फार्मूला, इन व्यक्तियों को हटाए जाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
कांग्रेस दोबारा लागू करेगी यह फार्मूला, इन व्यक्तियों को हटाए जाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
Share:

भोपाल/ब्यूरो। मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला दोबारा लागू होने जा रहा है। एक से ज़्यादा पदों पर जमे व्यक्तियों को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनावों में लड़ने वाले जिलाध्यक्षों को हटाया जाएगा। विधायक और मुरैना जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष ने बुधवार को इस्तीफा दिया है। कई और विधायकों के नाम भी अभी लिस्ट में है जिनका पद से हटना तय माना जा रहा है।

विधायकों पर पूरा फोकस अब 2023 के चुनाव पर रखने की हिदायत दी गई है। विधायक झूमा सोलंकी, हर्ष विजय गहलोत भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले सकते हैं। कुछ समय पहले जीतू पटवारी भी मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। आज की बैठक में जिला प्रभारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब जिलों में प्रभारी कांग्रेस संगठन की मजबूती तय करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में अगले 1 महीने में बड़ा बदलाव होगा। एक दर्जन से अधिक जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। राकेश मवई के बाद रतलाम जिला अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दिया है। रतलाम जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने कमलनाथ को इस्तीफा सौंपा है। खरगोन जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी, अनूपपुर जिलाध्यक्ष फून्देलाल मार्को को भी इस्तीफा देने के निर्देश दिए हैं। फून्देलाल मार्को, झूमा सोलंकी दोनों विधायक हैं। विधायक की दावेदारी कर रहे जिलाध्यक्षों को भी इस्तीफे देने के निर्देश है। 5 साल से अधिक समय से अध्यक्ष पद पर काबिज अध्यक्षों की छुट्टी होगी।खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, भोपाल, रीवा, खरगोन, अनूपपुर, मुरैना जिलाध्यक्ष बदला जाना तय है।

इधर बीजेपी में संगठन की बैठक के बाद भीतरघातियों के ख़िलाफ कड़ा एक्शन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में निवाड़ी जिले के जिला उपाध्यक्ष को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। अमित राय जिला पंचायत और नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करते हुए पाए गए थे। पार्टी ने अनुशासनहीनता के तहत 6 साल के लिए निलंबित किया है। बताया जाता है किअमित राय नोटिस के बाद भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे।

जंगली क्षेत्रों में आंतक मचाने वाले दो खूंखार तेदूंए हुए पिंजरे में कैद

चचेरी बहन के साथ की हैवानियत, बचाने आई दादी तो उनका भी कर दिया ये हाल

तेजी से फ़ैल रहा है टोमेटो फीवर, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -