वीरभद्र के नाम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मिलेगा लाभ
वीरभद्र के नाम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मिलेगा लाभ
Share:

हिमाचल प्रदेश। कांग्रेस इन दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सहारे से गुजरात में चुनावी प्रचार कर रही है लेकिन वह हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर भी अपनी तैयारी कर रही है। कांग्रेस विभिन्न सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय करने में लगी है। दूसरी ओर राज्य सरकार के विकासीय कार्यों की जानकारी लोगों के बीच पहुंचा रही है दूसरी ओर यह जानकारी भी सामने आई है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चेहरे का लाभ लेना चाहती है।

कांग्रेस का मत है कि इस चुनाव में उन्हें वीरभद्र सिंह की साख का लाभ मिलेगा और यदि मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर वीरभद्र सिंह को सामने रखा जाता है तो फिर वे चुनाव जीत सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में विधानसभा चुनाव के लिए 59 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं जबकि भाजपा 18 अक्टूबर को ही 68 प्रत्याशियों के नाम सामने रख चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, हर संगठन में जब भी कुछ बदलाव होता है तो कुछ लोग उसे पसंद करते हैं और कुछ लोगों को वह रास नहीं आता। उन्होंने बताया कि विरोध होना स्वाभाविक है, पर विरोध के बावजूद हम एकजुट होकर साथ चलते हैं। सुक्खु का मानना है कि उन्हें केंद्र को लेकर चल रही सत्ता विरोधी लहर का लाभ भी मिलेगा।

2019 के आम चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं

कांग्रेस ने दिया हार्दिक पटेल को निमंत्रण

24 अक्टूबर को राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -