24 अक्टूबर को राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष
24 अक्टूबर को राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी दीपावली के बाद होना तय थी मगर अब यह जानकारी सामने आई है कि वे 24 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। हालांकि अभी अधिकृत तौर पर कभी नहीं नहीं कहा गया है लेकिन इस तरह की जानकारी सामने आ रही है। कांग्रेस की बैठक आज होना है। इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होगी।

कांग्रेस की कार्य समिति विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करेगी। जिसमें अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को वर्किंग कमेटी द्वारा बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें राहुल को अध्यक्ष बनाने की घोषणा हो सकती है। जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु शेड्यूल तैयार है।

कांग्रेस कार्य समिति नए अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अपनी रज़ामंदी देगी तो फिर चुनाव की घोषणा की जाएगी। इसके बाद राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। विधिवत चुनाव के बाद अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी लेकिन माना यही जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एकमत बना हुआ है। हालांकि पार्टी में कुछ नेताओं का मानना है कि राहुल को हिमाचल प्रदेश में चुनाव हो जाने के बाद अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

कांग्रेस ने जारी की 59 उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने दिया हार्दिक पटेल को निमंत्रण

कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव का निधन

वीरभद्र को अर्की विधानसभा सीट भेजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -