मध्यप्रदेश में इस चेहरे के साथ राज्यसभा  के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश में इस चेहरे के साथ राज्यसभा के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने ग्वालियर जिले से आने वाले वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में चुन लिया है। अशोक सिंह ग्वालियर लोकसभा सीट से भी कई बार चुनाव लड़ते हुए दिखाई दिए है।

ख़बरों का कहना है कि ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अशोक सिंह चार बार उम्मीदवारी भी पूरी कर चुके है इतना ही नहीं कई चुनाव लड़ने के बाद भी उनके हाथ एक बार भी सफलता नहीं लग सकी। 2007 के लोकसभा उपचुनाव मे पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे अशोक सिंह को भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया ने 35 हजार वोट से मात दे दी थी।

 2009 में दोबारा अशोक सिंह कांग्रेस से उम्मीद्वार बने और यशोधरा राजे से महज 26 हजार वोट से हारे, वहीं 2014 की मोदी लहर में भी अशोक सिंह भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर से 29 हजार वोट से हार का सामना किया था।

दिग्विजय गुट के कांग्रेस नेता अशोक सिंह के दादा स्व कक्का सिंह डोंगर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और पिता राजेंद्र सिंह कांग्रेस से विधायक भी रह चुके है। इतना ही नहीं अशोक सिंह का परिवार कांग्रेसी रहा है और इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में उन्हें अपेक्स बैंक का अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया था, वे कांग्रेस की प्रदेश कमेटी में कोषाध्यक्ष का पद कुछ वक़्त पहले संभाल रहे थे। कांग्रेस नेता अशोक सिंह का होटल व्यवसाय है और कृषि कार्य भी है।

नोकिया की नई शुरुआत, 2024 में लॉन्च होंगे 17 से ज्यादा फोन

Apple AI: Apple ने AI पर युद्ध रचा, 30 महीनों में 12 से अधिक स्टार्टअप कंपनियों को खरीदा

बिना कीमत मात्र ₹4,334 की ईएमआई पर घर लाएं इतना शानदार फोन, कमाल का कैमरा और डिस्प्ले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -