पूर्व सैनिकों के धरने में पहुंचे 'राहुल गांधी वापस जाओ' के लगे नारे
पूर्व सैनिकों के धरने में पहुंचे 'राहुल गांधी वापस जाओ' के लगे नारे
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों द्वारा दिए गए धरने को पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास और पूर्व सैनिकों को जंतर-मंतर से हटाए जाने का कांग्रेस द्वारा विरोध किया गया। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहां पहुंचे और उन्होंने पूर्व सैनिकों से चर्चा की। चर्चा के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपनी बात रखी और धरने की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि स्वाधीनता दिवस समारोह की सुरक्षा तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा पूर्व सैनिकों को यहां से हटा दिया गया। पूर्व सैनिकों के टेंट को ट्रक से हटाया गया। जिसके बाद पूर्व सैनिकों ने यहां से हटने से इंकार कर दिया था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे पूर्व सैनिकों से मिलने आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वादा पूरा नहीं कर रहे हैं। मगर धरना स्थल पर राहुल के विरोध में नारेबाजी की गई। राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए गए। दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि पूर्व सैनिकों की बात सुनी जानी चाहिए और यदि इनके लिए कुछ घोषणा की गई है तो उसे पूरा भी किया जाना चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -