असम में कांग्रेस बना रही घुसपैठियों को अपना वोट बैंक
असम में कांग्रेस बना रही घुसपैठियों को अपना वोट बैंक
Share:

गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों 5 राज्यों के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे हैं। दरअसल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुवाहाटी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नीत सरकार के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना निशाना बनाया है इसी के साथ उन्होंने देश के साथ अन्याय भी किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। इस दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने हेतु सीमा को सील कर दिया गया। उनका कहना था कि सरकार बनाने को लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में नेशन सिटीजन रजिस्टर को अपडेट किए जाने की आवश्यकता है।

अमित शाह ने मुख्यमंत्री तरूण गोगोई पर हमला बोला और कहा कि तरूण गोगोई से बड़ा भ्रष्टाचारी कोई भी नहीं है। सरकार बनाने हेतु असम में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों की जांच की जाएगी। बीएस येदियुरप्पा के विरूद्ध मामलों को लेकर शाह द्वारा कहा गया कि उनके विरूद्ध प्रकरणों को छोड़कर अन्य प्रकरण न्यायालय ने खारिज कर दिए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -