सुरजेवाला का आरोप- भाजपा गिराना चाह रही कर्नाटक सरकार, इसके लिए मोदी-शाह जिम्मेदार
सुरजेवाला का आरोप- भाजपा गिराना चाह रही कर्नाटक सरकार, इसके लिए मोदी-शाह जिम्मेदार
Share:

बंगलुरु: कर्नाटक में विधायकों की खरीद फरोख्त करने और सरकार गिराने का आरोप लगते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि इस सम्बन्ध में एक ऑडियो टेप सामने आया है, सुरजेवाला ने कहा है कि क्या अब येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि क्या इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पीएम मोदी, येदयुरप्पा के खिलाफ सीबीआई से जांच करवाएंगे। सुरजेवाला ने कहा है कि, अगर पीएम मोदी ऐसा नहीं करते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अमित शाह और पीएम मोदी के कहने पर ही कर्नाटक में यह सबकुछ नाटक हो रहा है।

राफेल मामला: राहुल गाँधी के झूठे दावों की खुली पोल, पढ़िए डील करने वाले एयर मार्शल के तीखे बोल

कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में उस ऑडियो टेप को भी सुनवाया, जिसमें पार्टी यहा दावा कर रही है कि यह कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा की आवाज़ है और वे गठबंधन सरकार को गिराने के मकसद से जेडीएस के विधायक के साथ सौदा करने का प्रयास कर रहे हैं। ऑडियो में विधानसभा अध्यक्ष को '50 करोड़ रुपये' के ऑफर के बारे में बात की गई है। कांग्रेस का दावा है कि ऑडियो टेप में बीएस येदियुरप्पा हर विधायक को 10 करोड़ और 12 विधायकों को मंत्री पद की भी पेशकश कर रहे हैं।

भारत को करारा झटका दे सकता है अमेरिका, छीन सकता है 1970 से मिल रही सुविधा

सुरेजवाला ने कहा है की कर्नाटक में मंत्रियों को करोड़ों रुपये की पेशकश की जा रही है। उन्होंने कहा है कि, कालाधन के जरिए भाजपा एक लोकतांत्रिक सरकार को गिराने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा है कि हमारे पास इसका पुख्ता प्रमाण है। कांग्रेस ने भाजपा पर कर्नाटक में सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा कर्नाटक में कालेधन का उपयोग कर सरकार को गिराने का षड्यंत्र कर रही है।

खबरें और भी:-

राहुल गाँधी ने बुलाई प्रदेश पार्टी अध्यक्षों की बैठक, प्रियंका भी रहेंगी मौजूद

क्या लोकसभा के साथ होंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, जानिए सीएम फडणवीस का जवाब

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने नाथ सरकार पर साधा निशाना, कहा गोकशी के लिए NSA लगाना गलत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -