AAP के एक और मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप, एक पहले हो चुके अरेस्ट.., कांग्रेस ने शेयर किया Audio
AAP के एक और मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप, एक पहले हो चुके अरेस्ट.., कांग्रेस ने शेयर किया Audio
Share:

अमृतसर: भ्रष्टाचार के आरोप में एक मंत्री को अरेस्ट किए जाने और मंत्रिमंडल से बर्खास्त होने के बाद अब पंजाब के एक और मंत्री पर भ्रष्टाचार के इल्जाम लगे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में सरारी अपने एक करीबी से 'जबरन वसूली की प्लानिंग' को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंत्री विजय सिंगला पर भी भ्रष्टाचार के इल्जाम लग चुके हैं। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद उन्हें अपनी कैबिनेट से बाहर का रास्त दिखा दिया था। वायरल ऑडियो को कांग्रेस नेता और भोलाथ से MLA सुखपाल सिंह खैरा ने भी साझा किया है। उन्होंने सरारी को फ़ौरन मंत्री पद से हटाने की मांग की है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में मंत्री फौजा सिंह अपने करीबी तरसेम लाल कपूर से ठेकेदारों और अधिकारियों से जबरन वसूली की योजना पर बात कर रहे हैं।

सरारी इस वक़्त स्वतंत्रता सेनानी रक्षा सेवाओं, कल्याण खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग संभाल रहे हैं। उन्होंने आरोपों को ख़ारिज करते हुए पुलिस में लीक ऑडियो के खिलाफ शिकायत दी है। मंत्री ने ऑडियो क्लिप को फर्जी बताते हुए इसे एक बड़ी साजिश का हिस्सा करार दिया है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने लीक ऑडियो पर कहा कि अब ये मामला सार्वजनिक हो गया है। इसलिए उम्मीद की जाती है कि सीएम भगवंत मान सरारी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर विजय सिंगला की तरह अरेस्ट कराएंगे।  

आम आदमी पार्टी का जिला जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए उपस्तिथ

'झूठी रिपोर्ट पर चल रहा कृषि विभाग..', नितीश के मंत्री ने ही खोली अपनी सरकार की पोल

'टोपीवालों से कोई गठबंधन नहीं करेंगे..', गुजरात चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -