फिर विवादों में घिरीं साध्वी प्रज्ञा, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
फिर विवादों में घिरीं साध्वी प्रज्ञा, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
Share:

भोपाल: चुनावी लाभ के लिए सेना के नाम का इस्तेमाल ना करने की तमाम हिदायतों बाद भी नेता सुधर नहीं रहे हैं। अपने चुनावी नामांकन से लेकर अब तक विवादित बयानों से सुर्खियों में रहीं साध्वी प्रज्ञा ने अब सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के नाम पर वोट देने की अपील की है। धर्म से लेकर हिंदुत्व और सेना से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक की बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने वोट के लिए सारी सीमाएं पार कर दी हैं।

साध्वी ने बैरागढ़ में आयोजित की गई चुनावी सभा में अपील करते हुए कहा है कि सैनिकों का अपमान न हो इसलिए आप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दें। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि सैनिकों का कोई अपमान ना कर सके, इसके लिए भाजपा को जिताना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही देश के दुश्मनों को सर्जिकल स्ट्राइक कर नष्ट कर सकती है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सेना और सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान की कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। 

कांग्रेस ने इस मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है। आपको बता दें कि ये वही साध्वी प्रज्ञा हैं, जिन्होंने मुंबई हमलों मे शहीद हुए एटीएस अधिकारी हेमंत करकरे पर भी विवादित बयान दिया था। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी  ने उन्हें और पीएम मोदी दोनों को प्रताड़ित किया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि अत्याचार कांग्रेस करती है। 

खबरें और भी:-

भाजपा से नाराज़ हैं विनोद खन्ना की पत्नी, गुरदासपुर से लड़ सकती हैं चुनाव

श्री लंका में एक और फिदायीन धमाका, सुरक्षाबलों ने 15 संदिग्धों को किया ढेर

आज सपा के गढ़ में पीएम मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -