राष्ट्रपति मुर्मू के लिए कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अधीर रंजन भी कर चुके हैं अपमान
राष्ट्रपति मुर्मू के लिए कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अधीर रंजन भी कर चुके हैं अपमान
Share:

अहमदाबाद: राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता एक बेहद विवादित टिपण्णी की है। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार (3 अक्टूबर) को गुजरात का दौरा किया था। इस दौरान महामहिम मुर्मू ने कहा था कि भारत का 76 फीसदी नमक उत्पादन गुजरात में होता है। उन्होंने यह भी कहा था कि गुजरात जो नमक का उत्पादन करता है, उसे देशभर के लोग खाते हैं। इस पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद उदित राज ने कहा है कि ‘चमचागिरी की भी हद है।’

दरअसल गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने महामहिम मुर्मू के अभिनंदन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसे संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा था कि, ‘भारत दुग्ध उत्पादन एवं उपभोग की दृष्टि से पहले स्थान पर है। ‘गुजरात में दुग्ध सहकारी संगठनों द्वारा लायी गयी श्वेत क्रांति इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’ गुजरात, देश के 76 फीसद नमक का उत्पादन करता है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि सब देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं।’

इस पर भाषण के लगभग दो दिन बाद उदित राज ने एक विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उदित राज ने लिखा है कि, ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएं तो पता लगेगा।’ हालांकि, कांग्रेस नेता की इस विवादित टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूज़र्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

वहीं, उदित राज के इस बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं के बिगड़े बोल याद दिलाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘अजोय कुमार के राष्ट्रपति को ‘evil’ कहने के बाद, फिर अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द के बाद अब कांग्रेस फिर निचले स्तर पर है! उदित राज ने देश की पहली नागरिक आदिवासी राष्ट्रपति के खिलाफ अस्वीकार्य भाषा का प्रयोग किया है।’ उन्होंने पुछा है कि क्या कांग्रेस आदिवासी समाज की इस बेइज्जती का समर्थन करती है?

'शिवसेना कोई 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनी' नहीं है...', उद्धव पर CM शिंदे ने किया पलटवार

'जनता कभी भी कटप्पा को माफ नहीं करने वाली है...', दशहरा रैली में उद्धव ने बोला CM शिंदे पर हमला

घायल हाथी के बच्चे के इलाज के लिए राहुल गांधी ने लिखा कर्नाटक के CM को पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -