कल तक स्टार प्रचारक..आज कायर.., आखिर आरपीएन सिंह पर क्यों भड़की कांग्रेस ?
कल तक स्टार प्रचारक..आज कायर.., आखिर आरपीएन सिंह पर क्यों भड़की कांग्रेस ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह पर उनकी पुरानी पार्टी ने निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्‍ता सुप्र‍िया श्रीनेत ने सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि यह काफी बड़ी लड़ाई है। इसे कायर लोग नहीं लड़ सकते। यह कठिन लड़ाई साहस, वीरता, बहादुर से ही लड़ी जा सकती है, क्‍योंकि यह लड़ाई एक दंभकारी सरकार, उनके अहंकार, उनकी एजेंसियों, पूंजीवाद और हर प्रकार के लांछन के खिलाफ लड़ी जा रही है। इसको लड़ने के लिए बूता चाहिए। यह सच्चाई की जंग है। 

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रियंका गांधी जी कहती हैं कि कायर इस जंग को लड़ नहीं सकते। जो जहां जा रहा है हम उसे अपनी तरफ से उनके उज्‍जवल भविष्‍य की शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि शायद उनको वक़्त रहते यह पता चलेगा कि शिद्दत से लड़ाई लड़ना वीरों की निशानी है। उल्लेखनीय है कि आरपीएन सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था। आरपीएन तीन बार MLA और एक बार सांसद रह चुके हैं।

साथ ही वह कांग्रेस की कोर कमेटी में भी थे और झारखंड के प्रभारी थे। आरपीएन कांग्रेस में कई अहम पदों पर काम चुके हैं। चर्चा है कि आरपीएन सिंह की पत्‍नी सोनिया सिंह पडरौना से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकती है। इसी सीट से स्‍वामी प्रसाद मौर्या भी चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि आरपीएन सिंह को भाजपा राज्‍यसभा में भेज सकती है। 

'भारतीय चुनाव प्रक्रिया कई देशों के लिए बेंचमार्क..', राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोले PM

सपा की पहली सूची में 31 मुस्लिम और 12 यादव उम्मीदवार, क्या चुनाव में काम आएगा MY फैक्टर ?

पंजाब चुनाव के लिए नड्डा ने किया सीट बंटवारे का ऐलान, भाजपा-अमरिंदर में तय हुआ ये फार्मूला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -