कांग्रेस के खैरा बने आप के नए सदस्य
कांग्रेस के खैरा बने आप के नए सदस्य
Share:

चंडीगढ़ : कांग्रेस के पूर्व नेता सुखपाल सिंह खैरा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और थामते ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लपेटे में ले लिया। आप में शामिल होते ही खैरा ने कहा कि राहुल गांधी अपने ही सिद्धांतो और विचारधारा के साथ समझौता कर रहे है। कांग्रेस के पंजाब प्रांत के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह को खैरा ने दागदार और भ्रष्ट नेता बताया।

इस पार्टी बदलने के समारोह में खैरा के साथ पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह, प्रदेश समन्वयक सच्चा सिंह और पार्टी विधायक भगवंत मान सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले खैरा ने प्राथंमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंपा। संजय सिंह ने कहा कि हम खैरा का अपनी पार्टी में स्वागत करते है और साथ ही हम उम्मीद करते है कि वो पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

इस दौरान खैरा ने कहा कि वो राहुल गांधी से खफा है। राहुल हमेशा ईमानदार और युवा लोगो को पार्टी में लाने और भारत की राजनीति में गुणवता पूर्ण बदलाव लाने का वादा करते है लेकिन दुर्भाग्यवश पंजाब में चुनाव जीतने के लिए अमरिंदर सिंह, अंबिका सोनी और लाल सिंह को मिलाकर पंजाब कांग्रेस की नई टीम तैयार की गई, जिसमें उन्होने अपने ही सिद्धांतो और विचारधारा से समझौता किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -