साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को फिर कहा देशभक्त, हमलावर हुई कांग्रेस
साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को फिर कहा देशभक्त, हमलावर हुई कांग्रेस
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि भोपाल लोकसभा सीट से  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रज्ञा ठाकुर पहले भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह चुकी है, उस वक़्त भाजपा की पूरी देश में किरकिरी हुई थी तब भाजपा ने उनके इस बयान से दुरी बना ली थी।

सलूजा ने कहा कि देश के पीएम मोदी जी ने भी बयान दिया था कि वे उन्हें कभी दिल से माफ नहीं कर सकते, किन्तु आज तक उनके खिलाफ  कोई कार्यवाही ना होने से उनके हौसले बुलंद है और आज एक बार फिर देश की संसद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार देकर, पूरे राज्य को देश भर में शर्मसार किया है व भाजपा और मोदी जी के मुँह पर करारा तमाचा मारा है।

सलूजा ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा का यह बयान बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा को फ़ौरन उनके इस बयान पर माफी मांग कर उन्हें पार्टी से बाहर करना चाहिए, अन्यथा देश की जनता यह मानने को बाध्य हो जाएगी कि भाजपा गोडसे को देशभक्त मानती है और भाजपा की शह पर ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर गाँधी के हत्यारे को लगातार महिमामंडित कर रही हैं और भाजपा प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से सहमत हैं और अगर ऐसा नहीं है तो भाजपा को फ़ौरन माफी मांग कर, साध्वी प्रज्ञा को पार्टी से बाहर करना चाहिए।

प्याज की माला पहनकर बिहार विधानसभा पहुंचे विधायक शिवचंद्र

चीन की चेतावनी का नहीं पड़ा कोई असर, ट्रंप ने इस ​नुकसानदायक कानून को दी मंजूरी

कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए भारत के टॉप राजनयिक ने इस फार्मूले पर दिया जोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -