केजरीवाल को नहीं दिल्ली के किसानों की चिंता, चले पंजाब की ओर
केजरीवाल को नहीं दिल्ली के किसानों की चिंता, चले पंजाब की ओर
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी नीत राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के हाथ से दिल्ली की सत्ता अभी दूर है लेकिन उनकी कोशिश बरकरार है। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कांग्रेस ने किसानों को एकत्रित कर प्रदर्शन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार ने सिंचाई करने वाले किसानों के लिए बिजली के बिलों में कोई कमी नहीं की है।

उन्हें व्यावसायिक दरों से बिजली दी जा रही है। जबकि ये किसान तो ट्यूबवेल के माध्यम से सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को बढ़ी दरों से बिजली के बिल भरना पड़ रहे हैं। अजय माकन ने विरोध करते हुए कहा कि उत्तरी दिल्ली में विद्युत कंपनी किसानों के लिए ट्युबवेल का लोड 20 किलोवाॅट से कम कर 10 किलोवाॅट कर रही है।

किसानों पर बोझ बढ़ गया है। ऐसे में 10 किलोवाॅट से अधिक का लोड आने पर किसानों को व्यावसायिक दर से बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और पंजाब के किसानों से बड़े वायदे कर रहे हैं जबकि दिल्ली का किसान बदहाल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -