सड़क चौड़ीकरण में पक्षपात का आरोप, कांग्रेस ने सीएम, महापौर का जलाया पुतला
सड़क चौड़ीकरण में पक्षपात का आरोप, कांग्रेस ने सीएम, महापौर का जलाया पुतला
Share:

उज्जैन। शहर में नगर निगम द्वारा केडी गेट से इमली चौराहे तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में पक्षपात करने के आरोप लगे हैं। जहा  रहवासी अपने हाथ से घर तोड़ रहे है। उसके बाद भी निगम के अधिकारी पोकलेन मशीनों से घर ध्वस्त करने में जुटे है। वहीं क्षेत्र में पेयजल और बिजली की समस्या भी है। रविवार को कांग्रेस के साथ रहवासियों ने सीएम और महापौर का पुतला जलाया।

एनएसयूआई नेता ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोगों के मकानों को उनके अनुसार सुविधा दी जा रही है। जबकि अन्य लोगों को परेशान किया जा रहा है। रहवासियों की समस्या को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंबर माथुर व एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को मुख्यमंत्री और महापौर का पुतला जलाकर विरोध जताया।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारी पक्षपात कर रहे है। यहां के लोग स्वेच्छा से अपने मकान का हिस्सा तोड़ रहे है, इसके बाद भी पोकलेन के माध्यम से मकान का हिस्सा तोड़ा जा रहा है। इसके कारण पूरा मकान ही क्षतिग्रस्त हो रहा है। क्षेत्र में महापौर मुकेश टटवाल और कोई भी जिम्मेदार अधिकारी के नही होने से पेयजल की पाईप लाईन टूटने से पीने के पानी की समस्या है। वहीं विद्युत लाईन काट देने से क्षेत्र में अंधेरा रहता है। मलबा नहीं उठाने से नाले चौक हो गए है।

पूर्व मुख्यमंत्री महिदपुर में कल करेंगे चुनावी शंखनाद

सिंहस्थ मद से तीन हजार करोड़ रुपए का काम,इंदौर -देवास के बिच आईएसबीटी का निर्माण

गुजरात दंगों के मामलों में 35 आरोपी बरी, कोर्ट ने राजनेताओं और छद्म-धर्मनिरपेक्ष मीडिया को भी लताड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -