भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा दंगेः कांग्रेस
भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा दंगेः कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली : संसद में असहिष्णुता के मुद्दे पर चल रही बहस के दौरान मंगलवार को कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर यह कहते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यो में अधिक सांप्रदायिक घटनाएँ होती है। इस पर भाजपा के सांसदों ने कांग्रेस के इन आरोपों का खंडन किया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जिन खड़गे ने लोकसभा में कहा कि जहां भाजपा का बहुमत है, वहां सांप्रदायिक हिंसा के ज्यादा मामले सामने आ रहे है।

इस बयान के बाद भाजपा सांसद खफा हो गए और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरु कर दी। इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के आंकड़े गलत है। रिजीजू ने कहा कि पिछले साल जब से भाजपा की सरकार सता में आई है दंगों में कमी आई है। उन्होने कहा मुझे लगता है विपक्ष के नेता की यह टिप्पणी सही नही है। तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने भी कहा कि सबसे ज्यादा घटनाएं उतर प्रदेश के समाजवादी पार्टी शासित राज्य से आई है। रिजीजू ने इसका भी खंडन किया।

भाजपा सांसद योगी अदित्य नाथ ने भी उतर प्रदेश के अखिलेश सरकार पर दंगे फैलाने और मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया। बता दें कि भाजपा ने कुछ ही दिन पहले दंगों से संबंधित एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें कहा गया था कि भाजपा के शासन में आने के बाद से दंगे कम हुए है और दंगे में मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है।   

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -