चुनावी रूझान आने के साथ ईवीएम पर फोड़ रहे ठीकरा
चुनावी रूझान आने के साथ ईवीएम पर फोड़ रहे ठीकरा
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी को लेकर, सवाल करने प्रारंभ कर दिए हैं। उनका कहना है कि, ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है तो फिर, इसका कारण इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ होगा। कांग्रेस और दूसरे विरोधी दलों के इस तरह के प्रचार को, केंद्रीय मंत्री व लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना था कि, गुजरात में इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन को लेकर, कांग्रेस व विपक्षी दलों ने गलत प्रचार किया है। कांग्रेस को लेकर, रामविलास पासवान ने तरह - तरह के आरोप लगाए हैं। रामविलास पासवान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, केंद्र में यूपीए 10 वर्ष सत्ता में रही थी और इलेक्शन ईवीएम के आधार पर हुआ था।

उस समय कांग्रेस ने ईवीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं किए थे, मगर अब पार्टी ईवीएम पर सवाल क्यों कर रही है। रामविलास पासवान ने कहा कि, इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन में कथित तौर पर गड़बड़ी होने को लेकर, दुष्प्रचार किया गया। कांग्रेस पर आरोप लगाए गए हैं कि, वह ईवीएम पर सवाल उठाकर, भारत निर्वाचन आयोग की संवैधानिकता पर सवाल उठा रही है।

चुनाव आयोग ने राहुल के खिलाफ जारी नोटिस लिया वापस

गुजरात का पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में

गुजरात में छह सीटों पर हुआ 70 फीसदी पुनर्मतदान

हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार,पहले रुझान में बीजेपी आगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -