चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, चरण जीत सिंह चन्नी को बनाया विधायक दल का नेता
चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, चरण जीत सिंह चन्नी को बनाया विधायक दल का नेता
Share:

चंडीगढ़ : एक ओर जहां आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने चुनावी अभियान को लेकर तैयारियों में जुट गई है तो कांग्रेस नेतृत्व द्वारा पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता को लेकर घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत विधायक दल का नेता चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया गया है। दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि भारत भूषण विधायक दल के उपनेता नियुक्त किए जाऐंगे।

दरअसल पंजाब में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव की तैयारियो में लग गई है। इस दौरान यह कहा गया कि विधायक दल का नेता चुनने का निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में कांग्रेस को एकत्रित करने के लिए व्यापक पैमाने पर बदलाव किए गए हैं।

समझा जा रहा है कि भाजपा और अकालीदल को लेकर उपजे असंतोष के माहौल को कांग्रेस भुना सकती है। ऐसे में कांग्रेस चुनाव को लेकर दमदार नेतृत्व और प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का मन बना रही है। जिसे लेकर विधायक दल का नेता चरणजीत सिंह चन्नी को बना दिया गया है। दरअसल चन्नी सत्तापक्ष के खिलाफ अभी से मजबूत हमले करेंगे। इस नियुक्ति के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के स्थान पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को प्रदेश का नवनियुक्त अध्यक्ष बनाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -