तिरंगे पर तेज हुई तकरार, नेताओं की बयानबाजी शुरू
तिरंगे पर तेज हुई तकरार, नेताओं की बयानबाजी शुरू
Share:

भोपाल/ब्यूरो: केंद्र में मौजूद भाजपा सरकार बड़े स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रही है, जिसके चलते घर घर तिरंगा फहराया जायेगा, लेकिन अब तिरंगे  को लेकर मध्यप्रदेश में बहस शुरू हो गई है। जिसके बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तिरंगे के प्रति वफादार नहीं है। वफादार होती तो 14 अगस्त को विभाजन नहीं होता और इतना ही नहीं रामेश्वर शर्मा ने कहा है की सत्ता के लिए लड़ने वाले कांग्रेसी सुविधा के लिए तिरंगा फहराते है विधायक रामेश्वर शर्मा  के इस बयान के बाद अब सियासत तेज हो गई है और बयानों की झड़ी लग गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तिरंगे के प्रति वफादार नहीं है वफादार होती तो 14 अगस्त को विभाजन नहीं होता सत्ता के लिए लड़ने वाले कांग्रेसी सुविधा के लिए तिरंगा फहराते हैं। पहले कांग्रेसियों की बिल्डिंगों पर तिरंगा फहराया जाता था बाहर भीड़ लगती थी। लोग उनके भाषण सुनते थे अब आम नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराएगा वह वंदेमातरम गाएगा ।

रामेश्वर शर्मा  के इस बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने तिरंगा के साथ गद्दारी की है। अंग्रेजों के मुखबिर श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे दलाली करते थे अंग्रेज़ों से भत्ता लेते थे। हर घर तिरंगा अभियान बीजेपी का नकली राष्ट्रभक्ति और नकली राष्ट्रवाद है। राष्ट्रवाद दिखाने के लिए बीजेपी को अभियान चलाने की आवश्यकता है संघ मुख्यालय में सालों तिरंगा नहीं फहराया गया ये हमें देशभक्ति न सिखाएं।

 कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि जिन्होंने तिरंगा के साथ गद्दारी की, वो आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। अंग्रेजों के मुखबिर श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे दलाली करते थे अंग्रेज़ों से भत्ता लेते थे। आजादी का आंदोलन तोड़ने का एक्शन प्लान बनाते थे बीजेपी बताए वह कौन सी आजादी में भरोसा है। 15 अगस्त 1947 वाली आजादी या कंगना रनौत के बयान 2014 वाली आजादी है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि आरएसएस कार्यालयों में तिरंगा फहराने के लिए कांग्रेस ने मजबूर किया है। रामेश्वर शर्मा इतिहास पढ़ें आरएसएस और बीजेपी का इतिहास पढ़ें ये आजादी के दिन से तिरंगे का विरोध करते थे आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में भी ये सब छापा गया था।

आरटीई के दूसरे चरण की चॉइस प्रक्रिया प्रारम्भ

"नशा, नाश की जड़ है" जानिए और क्या बोले सीएम शिवराज

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -