सैंटोस हुये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित
सैंटोस हुये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित
Share:

नई दिल्ली :  कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस उन बिरले लोगों में से है, जिन्हंे शांति के लिये दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक समारोह में उन्होंने प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार को प्राप्त कर खुशी जाहिर की। वर्ष 2016 के लिये उन्हें नोबेल के लिये चुना गया था।

गृह युद्ध और नरसंहार को रोकने में सफल हुये राष्ट्रपति सैंटोस को यह पुरस्कार देने के लिये निर्णय लिया गया था। नोबेल पुरस्कार देने के लिये नार्वे की राजधानी ओस्लो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करते हुये कहा कि यह पुरस्कार मिलना उनके लिये सम्मान की बात है।

कार्यक्रम में सैंटोस के रिश्तेदार, दोस्तों के साथ ही अन्य विशिष्टजन मौजूद थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुये कहा कि देशवासियों की मदद उन्हें हमेशा मिलती रही है, यह सम्मान देश के लोगों की निष्ठा का ही परिणाम है।

बॉब डिलन के नोबेल पुरस्कार का जश्न मना रहा हूं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -