लोगों को कुचलकर निकली कलेक्टर की कार, सड़क पर दिखा खौफनाक मंजर
लोगों को कुचलकर निकली कलेक्टर की कार, सड़क पर दिखा खौफनाक मंजर
Share:

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा से एक दुखद घटना सामने आ रही है यहाँ कलेक्टर की कार से कुचलकर 3 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के पश्चात मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के पश्चात् का मंजर बेहद खौफनाक था। सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं। कहा जा रहा है जिस समय घटना हुई कलेक्टर गाड़ी में मौजूद नहीं थे। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गांव के लोगों में जबरदस्त रोष है। 

प्राप्त खबर के अनुसार, कलेक्टर विजय प्रकाश मीणा की कार पटना से मधेपुरा जा रही थी। तभी मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच-57 पर 4 लोगों को उसने रौंद दिया। जिसके चलते 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार के अंदर कलेक्टर मौजूद नहीं थे। स्वयं DPRO ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं, घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके पश्चात् सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अभी हालात सामान्य हैं। वही मामले को लेकर मधेपुरा DPRO कुंदन कुमार सिंह ने कहा- गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। दुर्घटना कैसे हुई यह जांच का विषय है। जिस समय यह दुर्घटना हुई उस वक़्त गाड़ी में जिलाधिकारी नहीं थे। 

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कलेक्टर की गाड़ी में कलेक्टर, चालक, एक बॉडीगार्ड और एक लड़की बैठी थी। जैसे ही दुर्घटना हुई कोई बाइक वहां आई और उन्हें लेकर चली गई। घटना आज प्रातः लगभग  8।30 बजे की है। हालांकि, सच्चाई क्या है ये तो तहकीकात के पश्चात् ही सामने आएगा। लेकिन लोगों में काफी गुस्सा है। गांव के लोगों ने कुछ देर सड़क पर नारेबाजी भी की। मगर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सम्मिलित है। दुर्घटना के बाद उनके घर में मातम पसर गया। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

इस्लाम नहीं कबूला, तो POCSO एक्ट में फंसाया ! सत्तर-सलमान की प्रताड़ना से तंग आकर रोहित ने दे दी जान

'एक बार फिर गाद-मलबे और सड़ांघ मे पूजा करने को मजबूर हुए श्रद्धालु..', यमुना की हालत देख केजरीवाल सरकार पर भड़के LG

पीएम नेहरू की 'आदिवासी पत्नी' का 80 वर्ष की आयु में निधन, बुधनी मेझान ने आजीवन झेला बहिष्कार !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -