महिला किसान से कलेक्टर ने की अभद्रता
महिला किसान से कलेक्टर ने की अभद्रता
Share:

भोपाल: यूं तो मध्यप्रदेश में किसान अधिक परेशान नहीं है लेकिन यहां भी किसान आत्महत्या के मामले सामने आते रहे हैं। दूसरी ओर फसल खराबी से परेशान महिला की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। हालात ये रहे कि एक पीडि़त महिला किसान को जिला कलेक्टर की बदसलूकी का सामना करना पड़ा। दरअसल  मालनपुर की किसान गुड्डी देवी ने अपने थैले में रखी धान को दिखाया। बारिश नहीं होने के कारण फसल खराब हो गई।

ऐसे में कलेक्टर ने उसकी बात सुनने के स्थान पर भड़क कर कहा कि जब बारिश कम होने की जानकारी थी तो फिर धान क्यों बोया। इस मामले में कलेक्टर ने उस महिला की बात को अनुसुना करते हुए कहा कि वहां जाकर खड़े हो जाओं इस दौरान कांग्रेस नेता डाॅ. गोविंद सिंह द्वारा कलेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। पहले भी क्षेत्र के कलेक्टर पर अभद्रता के आरोप लगते रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाॅ. गोविंद सिंह ने भी कहा कि कलेक्टर ने किसानों की आत्महत्या पर भी अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा था कि ये किसान अधिक बच्चे पैदा करते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -