दिल्ली में महसूस हो रही हाड़कंपकंपा देने वाली ठंड, रद्द हुई ट्रेनें
दिल्ली में महसूस हो रही हाड़कंपकंपा देने वाली ठंड, रद्द हुई ट्रेनें
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्द मौसम से लोग बेहाल हैं। हालात ये हैं कि सर्द सुबह लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर तापमान में गिरावट का अनुभव हुआ है। न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्रगी पर पहुंच गया है। हालात ये हैं कि वातावरण में हर ओर कोहरा छाया हुआ नज़र आ रहा है। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ है तो दूसरी ओर लगभग 44 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप है।

हालात ये है कि लोगों को हाड़कंपकंपा देने वाली हवा से ठिठुरन महसूस हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर अधिक ठंड के कारण दिल्ली से जाने वाली अन्य ट्रेनें रद्द हो गई हैं। दिल्ली में आने वाली 26 ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन हुआ है। इस मामले नेशनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर की प्रमुख सथीदेवी ने कहा कि दिल्ली में मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिस्टबैंस के कारण हुआ।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले समय में तापमान और कम होगा। कहा जा रहा है कि हिमालय की ओर से आने वाली सर्द हवाओं का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तरप्रदेश और राजस्थान में भी नज़र आ रहा है।

जानिए वजन घटाने के सबसे आसान तरीके के बारे में

बादल छंटने के बाद तेज हुये ठंड के तेवर

लोग पानी से नहाते है लेकिन यह शख्स नहाता है इस अजीब चीज से

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -