नक्सल विरूद्ध अभियानों में 8 नक्सली ढेर
नक्सल विरूद्ध अभियानों में 8 नक्सली ढेर
Share:

गढ़चिरौली। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन पर छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में हमला हो गया। यह हमला नक्सलियों ने किया। दरअसल नक्सली यहां पर घात लगाकर मौजूद थे। जैसे ही सुरक्षाबल के जवान यहां पर पहुंचे, नक्सलियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से सुरक्षाबल के जवान संभल नहीं पाए। मगर कुछ ही देर में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की ही घेराबंदी कर दी। सुरक्षाबलों की फायरिंग में करीब 7 नक्सलियों की मौत हो गई।

मारे गए नक्सलियों में करीब 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। नक्सलियों ने हमले में महिलाओं का उपयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूद आहेरी के जंगलों में हुई थी। यहां सुरक्षाबल नियमित सर्चिंग पर था।

दूसरी ओर बीजापुर में भी सर्च आॅपरेशन जारी था। यहां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 महिला नक्सलियों को पकड़ लिया। पुलिस बल ने मुठभेड़ के बाद महिला नक्सलियों दसो ओयाम, सुनिता ओयाम व कुमार ओयाम को पकड़ लिया। जो नक्सली पकड़े गए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा में भी मुठभेड़ हुई थी।

इस मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई थी। दूसरी ओर दुलेड़ गांव के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें एक, नक्सली मारा गया। मिली जानकारी के अनुसार दुलेड़ गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर फायरिंग प्रारंभ कर दी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई की। कुछ समय में ही गोलीबारी के बाद नक्सली यहां से भाग निकले। दूसरीओर पुलिस ने घटनास्थल में खोजबीन प्रारंभ कर दी और वहां से एक नक्सली का शव व बंदूक जब्त की गई।

नक्सलियों ने बिछा रखी थी बारूदी सुरंग, शिकार हुआ संयुक्त गश्ती दल

नक्सली सुधाकरण को पकड़ने के लिए एनआईए ने मारा छापा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -