आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी
आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी
Share:

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक भव्य दीपोत्सव मनाने के लिए अयोध्या ले लिए प्रस्थान कर चुके हैं। इस दाैरान अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की परियोजना सहित, एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की साैगात दीवाली पर मिलने का अनुमान जताया है। वहीं अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर सरयू नदी तट के साथ 5.51 लाख मिट्टी के दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की प्रयास किया है। इस संबंध में अयोध्या के जिलाधिकारी ने कहा कि 3 बजे सीएम जी का आगमन होगा। उसके उपरांत के मुख्य कार्यक्रम में रामलला के यहां दीप प्रज्जवलित किया जाएगा, सरयू तट पर भरत मिलाप होगा, सरयू की आरती के उपरांत 6 बजे मुख्य कार्यक्रम है।

राम की पैड़ी को रंगोली और दीयों से सजाया जा रहा: मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में होने वाले इस दीपोत्सव कार्यक्रम के​ लिए राम की पैड़ी को रंगोली और दीयों से सजाया जाने वाला है। आज 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे, दीयों की गिनती के लिए घाट पर वालंटियर सामने आए है। अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले शोभा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार कोरोना वायरस महामारी के चलते एहतियात के तौर पर इस वर्ष अयोध्या में वर्चुअल दीपोत्सव की व्यवस्था की जा चुकी है।

पहले भी अयोध्या में बनाए जा चुके हैं रिकाॅर्ड: जंहा इस बात का पता चला है कि दिवाली पर जो भक्त अयोध्या पहुंचने में असमर्थ हैं, वे वेबसाइट के माध्यम से श्री राम लाला विराजमान के सामने एक दीप को जला सकते है। यूपी के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बीते शनिवार को कहा कि दीपोत्सव पहली बार अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आयोजित किया जाने वाला है। अयोध्या दीपोत्सव 2018 में 3 लाख 1186 दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। जिसके उपरांत 2019 में 4 लाख 9 हजार 965 दीप जलाकर रिकाॅड बना है।

 

EC ने नकारा तेजस्वी के पोस्टल बैलेट में धांधली वाला दावा

दिवाली के बाद इस बात को लेकर बीजेपी ने बुलाई बैठक

JDU तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- RJD कार्यकर्ताओं की गुंडई पर मौन क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -