सीएम योगी का आरोप- मजदूरों की मददगार बनने का स्वांग रच रही कांग्रेस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाड्रा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह पार्टी श्रमिकों की मददगार बनने का बस स्वांग रच रही है। सीएम योगी ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी से चार सवाल भी पूछे हैं। बता दें कि, बीते कुछ दिनों से प्रियंका वाड्रा लगातार सीएम योगी पर मजदूरों के मुद्दे को लेकर निशाना साध रही हैं। साथ ही साथ वे प्रवासी श्रमिकों को पहुंचाने के लिए 1000 बसें चलाने की इजाजत मांगने का पत्र भी लिख चुकी हैं। इसी पर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हमला बोला और सवाल पूछे हैं।

सीएम योगी ने प्रियंका से पूछे चार सवाल :-

Q 1. जब आपके पास 1000 बसें थीं, तो राजस्थान और महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर हमारे साथियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल क्यों भेज रहे हैं?

Q 2: औरैया में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना से पूरा देश आहत है। एक ट्रक पंजाब से और दूसरा राजस्थान से आ रहा था। क्या कांग्रेस और प्रियंका जी इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेंगी ? हमारे साथियों से माफी मांगेंगी?

Q 3: प्रियंका जी कहती हैं कि उनके पास 1000 बसें हैं। यह और बात है कि अब तक इन बसों की सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई, न ही हमारे साथियों की। बसों और हमारे साथियों की सूची उपलब्ध करा दी जाए, जिससे उनके कार्य ट्विटर नहीं धरातल पर दिखें।

Q 4: देशभर में जितनी भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चल रही है उनमें से आधी से ज्यादा ट्रेनें उत्तर प्रदेश ही आईं है। अगर प्रियंका वाड्रा जी को हमारी इतनी ही चिंता है तो वो हमारे बाकी साथियों को भी ट्रेनों से ही सुरक्षित भेजने का इंतजाम कांग्रेस शासित राज्यों से क्यों नहीं करा रहीं?

गंगोत्री नेशनल पार्क में बढ़ा दुर्लभ वन्य जीवों का कुनबा

20 लाख करोड़ का राहत पैकेज घोषित करने से पहले सरकार ने किया था यह काम

वित्त मंत्री ने भारतीय कंपनियों के लिए नियम में किया बड़ा बदलाव

 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -