कमजोर कांग्रेस पर आया CM सुक्खू का जवाब, कही ये बड़ी बात
कमजोर कांग्रेस पर आया CM सुक्खू का जवाब, कही ये बड़ी बात
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट अभी थमा नहीं है। यहां अभी भी उथल-पुथल जारी है। इसी बीच हिमाचल के मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सभा सीट हम हार गए ये सही बात है, मगर पार्टी कमजोर नहीं है तथा हम 5 वर्ष सरकार चलाएंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर भी जवाब दिया तथा इसके साथ ही नाराज विक्रमादित्य सिंह को लेकर कहा कि वह किसी आवश्यक काम से राजस्थान गए हैं, जल्द ही वापस आएंगे। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह सुक्खू से खास चर्चा करते हुए कई सवाल रखे गए। उन्होंने राज्यसभा सीट हारने के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि क्रॉस वोटिंग हुई है तथा हम इसे मानते हैं कि ये हमारी गलती है। निश्चित तौर पर विधायकों की अपेक्षाएं हैं तथा हम उन्हें पूरा नहीं कर सके मुझे उनमें से कुछ के बारे में जानकारी थी कि वे क्रॉस वोटिंग करेंगे, मैंने स्थिति को संभालने का प्रयास किया मगर नाकाम रहा। वही कुछ विधायकों ने उन नेताओं की बात सुनी जिन्होंने उन्हें टिकट दिलवाया। ऐसा बोलते हुए उनका इशारा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की तरफ था, मगर मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी की विचारधारा का पालन करना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने खरीद-फरोख्त का जिक्र करते हुए कहा कि, हम खरीद-फरोख्त की वजह से हारे। 

हालांकि, मैंने शीर्ष नेतृत्व को विद्रोह के बारे में सूचित नहीं किया था क्योंकि मुझे ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी। जब उनसे प्रतिभा सिंह के बयान के बाबत सवाल पूछा गया कि वह बोल रही हैं कि पार्टी कमजोर है तो सुक्खू ने कहा कि, पार्टी कमजोर नहीं है। वैसे प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष हैं, वो बेहतर बता सकती है लेकिन जनता का मूड कांग्रेस के लिए है। जब बागी विधायकों के लिए काला नाग टिप्पणी को लेकर उनसे विचार पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैं उन्हें और क्या कह सकता हूं। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि, 'मैं यहां 5 वर्षों से हूं तथा पूरा कार्यकाल पूरा करूंगा। भाजपा मेरी सरकार गिराने का सपना क्यों देख रही है? वहीं, विक्रमादित्य के लिए उन्होंने कहा कि विक्रमाजित्य अपने निजी काम से राजस्थान गए हैं, वह जल्द ही वापस आएंगे। उनके X पर बायो बदलने के बाबत मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैं कोई FACEBOOK, TWITTER नहीं देखता। मुझे नहीं पता विक्रमादित्य ने ट्विटर से क्या हटाया है। वह अपने व्यक्तिगत कामों में व्यस्त हैं। 

गौतम गंभीर का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

‘3 दिन में माँफी माँगो, वरना करेंगे कार्रवाई...’, नितिन गडकरी ने कांग्रेस को भेजा लीगल नोटिस

'मैं केवल कार्यकर्ता हूँ मेरे मन में PM बनने के लिए कोई आकांक्षा नहीं है': नितिन गडकरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -