'यूपी- बिहार के भैया' वाले बयान को लेकर मुश्किलों में घिरे सीएम चन्नी, दर्ज हुई FIR
'यूपी- बिहार के भैया' वाले बयान को लेकर मुश्किलों में घिरे सीएम चन्नी, दर्ज हुई FIR
Share:

पटना: बिहार एवं यूपी के लोगों के विरुद्ध दिए बयान को लेकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ BJP के युवा विंग ने बृहस्पतिवार को पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। BJP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कदम कुआं थाने में लिखित शिकायत की है। चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी रैली के चलते यूपी एवं बिहार की जनता को ‘भैया’ कहकर उन्हें प्रदेश में प्रवेश नहीं करने देने की टिप्पणी थी। जिसे लेकर झगड़ा शुरू हो गया। 

वही पटना में मीडिया से चर्चा में मनीष कुमार ने कहा, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश-बिहार की जनता को प्रदेश में नहीं आने देने को लेकर एक विवादास्पद तथा भड़काऊ टिप्पणी की है। हर शख्स को कहीं भी जाने का हक़ है तथा यह हक़ हमें भारत के संविधान ने दिया है। पंजाब के सीएम ने अपने बयान से बिहार तथा यूपी की जनता का अपमान किया है। हम तब तक विरोध करेंगे जब तक चन्नी हमसे क्षमा नहीं मांग लेते।’

दरअसल, चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री चन्नी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उपस्थित हैं। इस के चलते वह बोलते हैं कि उत्तर प्रदेश दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइये आके इते राज नई करदे। तत्पश्चात, वहां उपस्थित लोग तालियां बजाने लगते हैं। प्रियंका गांधी स्वयं ताली बजाती हैं। वहीं, मुख्यमंत्री चन्नी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने भी हमला बोला है। चन्नी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है। हम किसी शख्स या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश से संबंध रखती हैं, वह भी 'भैया' हैं।

राहुल गांधी, स्टालिन की आत्मकथा वन इन वी के पहले भाग का विमोचन करेंगे

केरल बजट: विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा

'राष्ट्र के लिए नहीं, केवल सत्ता के लिए अकबर से लड़े थे महाराणा प्रताप..', राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -