मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया 287 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया 287 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भदोही के विकास के लिए 287 करोड़ रूपए की 73 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान करीब 161 करोड़ रूपए की लागत की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाबतपुर - भदोही फोरलेन मार्ग का शुभारंभ भी किया। उनका कहना था कि मिर्जापुर - भदोही मार्ग को फोरलेन के तौर पर विकसित किया जाएगा। दरअसल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भदोही में इंदिरा मिल के पास शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने लुम्बिनी - दुद्धी के फोरलेन का चौड़ीकरण करने का शिलान्यास भी किया।

उन्होंने करीब 2000 श्रमिकों को सायकल वितरण, श्रमिक लाभ योजना से 50 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। समाजवादी पेंशन योजना 3000 कामधेनु, मिनी कामधेनु 50, लोहिया आवास के तहत 200 किसानों को लाभान्वित करने और कौशल विकास मिशन के तहत 100 युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए अपॉइंटमेंट लेटर भी बांटे। उन्होंने भदोही के कालीनों को अच्छे बाजार उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्हांने कहा कि यहां पर कार्पेट मार्केट का निर्माण किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से सूखा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मदद पहुंचाई है। गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना के अंतर्गत प्रति माह 500 रूपए की धनराशि सीधे तौर पर उनके अकाउंट में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 4 वर्षों में उन्होंने विकास कार्य कर प्रदेश को बदलने की बात कही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -