जहां हर दिन लोग कहते हैं मेरी क्रिसमस
जहां हर दिन लोग कहते हैं मेरी क्रिसमस
Share:

न्यूजर्सी। आप ने 25 दिसंबर को एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाऐं दी होंगी मगर कोई कहे कि वर्षभर क्रिसमस का त्यौहार जहां मनाया जाता हो आखिर क्या आप उस शहर का नाम बता सकते हैं तो संभवतः आप भी सोच में पड़ जाऐंगे। जी हां, इस शहर का नाम ही सांताक्लाॅज शहर दिया गया है। यइ अमेरिका के इंडियाना में मौजूद है। दरअसल इंडियाना के उत्तरी व पूर्वी क्षेत्र में सामान्य अमेरिकी स्थान इवनस्विल, येस्पर, बूनविल, डेल आदि नामों की ही तरह सामान्य स्थान भी है। यहां का वातावरण इसे विशेष बनाता है। यहां पर क्रिसमस ट्री को आवश्यक अंदाज़ में सजाया जाता है।

सांताक्लाॅज यहां पर लोगों के बीच प्रसन्नता और चाॅकलेट्स आदि बांटते हैं। जहा यहां पर पहुंचते हैं तो नज़दीकी रास्ते पर ही 162 क्रमांक का साइन बोर्ड बता देता है कि यहां से शहर कुछ दूरी पर है। दरअसल इस बोर्ड को क्रिसमस स्टार का आकार दिया जाता है। क्रिसमस पर्व से सांताक्लाॅज करीब 4 मील की दूरी पर नज़र आता है। यहां से आगे जाने पर सांताक्लाॅज की लगभग 10 फुट उंची प्रतिमा दिखाई देती है।

यहां पर करीब ढाई हजार लोग रहते हैं। इसे क्रिसमस लेक विलेज कहा जाता है। इंडियाना के सांताक्लाॅज शहर में पुराना चर्च और पोस्ट आॅफिससेंआ फी से सेंआ क्लाॅज की यात्रा 19 वीं शताब्दी में उक्त शहर को सेंआ फी पुकारा जाता था मगर स्थानीय नागरिकों ने पोस्ट आॅफिस में नामांकन किया ऐसे में उन्हें दूसरा कोई नाम बताने के लिए कहा गया।

यहां पर प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक तरह से सजाया गया है। यहां पर बड़ पैमाने पर लोग आते हैं। दरअसल क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए तो लोग यहां आते ही हैं फिर समर वेकेशंस भी मनाते हैं। मई माह में यहां का क्रिसमस स्टोर खोला जाता है।

क्रिसमस पर महारानी एलिजाबेथ ने लंदन और मेनचेस्टर हमलों में मरे लोगों को किया याद

तैमूर के साथ क्रिसमस पार्टी में पहुंचे सैफ-करीना

Video : एयरहोस्टेस ने दी पैसेंजर्स को खुबसूरत अंदाज़ में क्रिसमस विश

बहन अर्पिता की क्रिसमस पार्टी में यूलिया संग स्पॉट हुए सलमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -