यहाँ क्रिसमस पर दिया जाता है पीस एपल, जानिए कहाँ-कैसे मनाते हैं ये पर्व
यहाँ क्रिसमस पर दिया जाता है पीस एपल, जानिए कहाँ-कैसे मनाते हैं ये पर्व
Share:

आज क्रिसमस का त्यौहार है। यह त्यौहार दुनिया भर में मनाया जाता है। वैसे क्रिसमस आते ही लोगों के बीच जश्न का माहौल होता है हालाँकि अलग-अलग देशों में क्रिसमस अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

मैक्सिको- यहाँ Christmas एक या दो दिन नहीं बल्कि 9 दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है। जी हाँ और  सेलिब्रेशन में, जोसेफ और मैरी की पूरी 9 दिन की यात्रा दिखाई जाती है। यहाँ बच्चे गाने गाते हैं, पड़ोसियों के घर जाते हैं और जगह मांग कर प्रे करते हैं।

स्वीडन- यहाँ की ग्वेल सिटी में यूल बकरी (YULE GOAT) का स्टैच्यू लगाकर सेलिब्रेट करने की परंपरा है। कहा जाता है यह सेलिब्रेशन दिसंबर के महीने में किया जाता है, और ये इस तरह क्रिसमस का हिस्सा भी बन जाता है। यहाँ हर साल बकरी का विशाल स्टैच्यू लगाया जाता है और फिर देखा जाता है कि ये क्रिसमस के आखिर तक टिक पाएगा या नहीं। हालाँकि कुछ लोग मौका देख कर इसमें आग लगा देते हैं। ऐसी मान्यता है कि Santa Claus किसी भी समय अपने स्ले गाड़ी (बर्फ पर चलने वाली), को छोड़ कर इस बकरी पर सवारी करेंगे और सभी को गिफ्ट और ब्लेसिंग देंगे।

चीन- यहाँ लोग क्रिसमस (Christmas) पर एक दुसरे को पीस एपल यानि की शांति का सेव देते हैं। ऐसी लोगों की मान्यता है कि ये सेव लकी होता है और अपनों को ये लकी एपल देने से पूरे साल में कभी न कभी उनका भाग्य जरूर चमकता है। इसे गुड लक की तरह तोहफे में दिया जाता है।

जापान- यहाँ केएफसी के चिकन को बांट कर क्रिसमस मनाया जाता है। जी दरअसल KFC की 1970 में शुरू की गई मार्केटिंग स्ट्रेटेजी के चलते ये बेहद मशहूर हुआ था। वहीं उसके बाद से क्रिसमस पर KFC CHICKEN खाना सेलिब्रेशन का हिस्सा बन गया है।

आज क्रिसमस पर जरूर बनाए मार्शमैलो पॉप, बहुत आसान है बनाने की विधि

मांस खाते थे यीशु, जानिए उनसे जुडी सभी रोचक बातें

अक्षय कुमार अपनी बेटी के साथ एन्जॉय कर रहे है वेकेशन, वीडियो हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -