आपकी क्रिसमस को बेहतरीन बना देगी क्रिसमस ब्राउनी, बनाये इस तरह
आपकी क्रिसमस को बेहतरीन बना देगी क्रिसमस ब्राउनी, बनाये इस तरह
Share:

क्रिसमस का पर्व आने वाला है और इस पर्व के दिन लोग तरह-तरह के डिश बनाते हैं, कुछ बच्चों के लिए तो कुछ अपनों के लिए। ऐसे में क्रिसमस के दिन खास तरह की डिश भी बनाई जाती है। इस लिस्ट में के से लेकर कूकीज तक शामिल रहती हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं क्रिसमस ब्राउनी रेसिपी। इसे बनाने की विधि बहुत आसान है और आप इसे खाकर भी खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं।

क्रिसमस ब्राउनी रेसिपी-
क्रिसमस ब्राउनी की सामग्री-
200 ग्राम डार्क चॉकलेट
150 ग्राम मैदा
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
एक चुटकी नमक, बिना नमक के
200 ग्राम वनीला शुगर
2 अंडे
1 अंडे का पीला भाग
4 टेबल स्पून कॉफी
मक्खन की क्रीम 


बनाने के लिए:
140 ग्राम मक्खन
280 ग्राम आइसिंग 
शुगर
कुछ बूंदें हरा रंग

क्रिसमस ब्राउनी बनाने की वि​धि- सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री तापमान पर प्री​हीट कर लें। अब उसके बाद पैन या बेकिंग डिश को बीच में और किनारों में किचन फॉइल लगा दें। अब चॉकलेट को टुकड़ों में तोड़ लें और बॉइलर की मदद से उसे पिघाल लें। इसके बाद एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालें। अब मक्खन और चीनी को 3 से 5 मिनट मिलाएं जब तक वह हल्का फूल न जाएं। इसके बाद अंडों के साथ ही अंडे के पीले भाग को डालकर फेंटें। इसे अब पिघली हुई चॉकलेट और कॉफी में मिलाएं। अब इस मिश्रण को मैदें में मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को तैयार किए गए पैन या बेकिंग डिश में डालें। अब ऊपर से हेजलनट्स डालें और हल्के से फैलाएं। इसके बाद मिश्रण को 25 मिनट के लिए बेक करें। अब टूथपिक की मदद से चेक करके देखें की यह पूरी तरह बे​क हो गया है या नहीं। ध्यान रहे मिश्रण कच्चा नहीं रहना चाहिए। अब ठंडा होने के बाद इसें ट्रायएंगल शेप में काट लें। वहीं मक्खन में मिश्रण को अच्छे फेंटें। धीरे से आइसिंग शुगर डालें। इसके बाद इसमें हरा रंग डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालें जिसकी नोज़ल 4 नंबर की हो। उसके बाद उसी तरह ट्रायएंगल ब्राउनी को सजाएं और सर्व करें।

क्रिसमस पर जरूर बनाए प्लम केक, बहुत आसान है विधि

क्रिसमस: कहीं शैतान बनकर घुमते हैं पुरुष तो कहीं घर के बाहर बनाते हैं मकड़ी जाल

क्रिसमस पर दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो इस तरह हो तैयार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -