जहां होते हैं भगवान श्री गणेश के तीन स्वरूपों में पूजन
जहां होते हैं भगवान श्री गणेश के तीन स्वरूपों में पूजन
Share:

प्रथम पूज्य श्री गणपति जिन्हें शिव के गणों का प्रधान कहा जाता है। भगवान श्री गणेश श्रद्धालु की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। भगवान श्री गणेश ऐसे हैं जो बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। यही नहीं भगवान श्री विनायक श्रद्धालुओं द्वारा पूजने भर से ही उनकी मनोकामनाओं की सिद्धि करते हैं। भगवान श्री गणेश के कुछ ऐसे धाम हैं जहां भगवान जागृत स्वरूप में श्रद्धालुओं पर कृपा बरसाते हैं। ऐसा ही एक स्वरूप है। जहां भगवान श्री गजवंदन इच्छामन, सिद्धिविनायक और चिंतामन के रूप में विराजते हैं। यह अति प्राचीन धर्मस्थल है। यहां का पौराणिक महत्व भी है। यह धर्मस्थल मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रतिष्ठापित है।

दरअसल भगवान श्री गणेश चिंतामन में विराजते हैं। कहा जाता है कि भगवान श्री गणेश के ये तीनों ही स्वरूप स्वयंभू हैं। जहां दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की सभी इच्छाऐं पूर्ण हो जाती हैं। भगवान का यह स्थल अतिप्राचीन है जहां बुधवार को श्रद्धालु विशेषतौर पर दर्शन करने पहुंचते हैं। यही नहीं श्रद्धालुओं द्वारा तिल चतुर्थी, चैत्र मास के प्रति बुधवार, विनायकी चतुर्थी पर भी भगवान को विशेषतौर पर भजा जाता है। भगवान श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इस मंदिर में शीघ्र विवाह की कामना से श्रद्धालु मंदिर की पिछली दिवार पर उल्टा स्वस्तिक मांडते हैं जबकि भगवान के दरबार में मन्नत के धागे बांधे जाते हैं।

मान्यता है कि भगवान के मंदिर में मौली या कलेवा बांधने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। श्रद्धालु यहां पर भगवान श्री चिंतामन को मोदक और लड्डूओं का भोग लगाते हैं। भगवान के इस दरबार में दर्शन करने आने वाला कभी खाली नहीं लौटता है। भगवान श्री चिंतामन श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इस मंदिर में एक बावड़ी भी है। जिसे लक्ष्मण बावड़ी कहते हैं। मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम इस मंदिर में पहुंचे थे। उस काल में माता सीता को जब प्यास लगी तो लक्ष्मण जी ने अपने धीर को धरती पर चलाया।

ऐसे में धरती से एक जलधारा बहकर निकली। उस जलधारा से यहां एक बावड़ी निर्मित हुई। जिसे लक्ष्मण बावड़ी कहते हैं। यह बावड़ी आज भी है। भगवान के तीनों स्वरूपों का दर्शन कर श्रद्धालुओं का मन शांत हो जाता है और उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। भगवान श्री चिंतामन श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं और उनकी चिंताओं को हर लेते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -