भारत की समुद्री सीमा से होकर कराची गई चीन की पनडुब्बी
भारत की समुद्री सीमा से होकर कराची गई चीन की पनडुब्बी
Share:

नई दिल्ली : चीन अपनी उठापठक वाली हरकतों से बाज नहीं आएगा चीन ने बिना किसी सुचना के अपना सबमरीन भारतीय सीमा में प्रवेश कराया तथा इसकी सुचना उसने भारत को भी नहीं दी. चीन की इस सबमरीन में 65 लोगो की टीम सवार थी | चीन की इस शर्मनाक हरकत के बाद से भारतीय नौसेना पूरी तरह से सावधान है। भारतीय नौसेना को  आशंका है कि पनडुब्बी के जरिए चीन भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। 

28 मई को नेवी चीफ एडमिरल आरके धोवन ने कहा था, "भारत हिंद महासागर में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखे हुआ है।" बताया जा रहा है कि अगले कुछ सालों में चीन पाकिस्तान को आठ युआन क्लास सबमरीन बेच रहा है। इसी के तहत पहले सबमरीन को कराची पहुंचाया गया। जो कराची में रिफ्यूलिंग और रिस्टॉकिंग के लिए एक हफ्ते तक ठहरी थी। 

चीन की यह सबमरीन खतरनाक पारंपरिक पनडुब्बी है, जो इसी साल 31 मार्च को दक्षिण चीन सागर में हैनान द्वीप पर अपने बेस से यात्रा पर निकली थी। यह पनडुब्बी टॉरपीडो, एंटी शिप मिसाइल से लैस है, जो पानी की गहराई में इसे और भी मजबूती प्रदान करता है। चीन ने यह हरकत भारत के पीएम की चीन यात्रा के कुछ दिनों बाद ही की थी। चीन अब भी ऐसी हरकर करके भारत को उत्तेजित करने की कोशिश कर रहा है | 
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -