चीन ने चली भारत के खिलाफ चाल, नहीं लगा मसूद अजहर पर प्रतिबंध
चीन ने चली भारत के खिलाफ चाल, नहीं लगा मसूद अजहर पर प्रतिबंध
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर भारत के मंसूबों पर चीन ने पानी फेर दिया है। दरअसल यह प्रयास भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक मौलाना मसूद अजहर को लेकर हुआ है। चीन ने संयुक्त राष्ट्र में इस आतंकी पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर ऐन मौके पर रोक लगाने के आदेश को रोके जाने की मांग की। दरअसल यूएन में इस आतंकी पर प्रतिबंध लगाने की मांग भारत और अन्य देशों ने की थी।

पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र को कार्रवाई हेतु पत्र लिखा था। इसे लेकर मौलाना मसूद अजहर का नाम अलकायदा की प्रतिबंधित समिति की सूची के तहत लाने की मांग की गई। भारत द्वारा पुरजोर तरीके से कहा गया कि यह आतंकी पठानकोट हमले में संलिप्त था। इसे लेकर भारत की ओर से सबूत भी प्रस्तुत किए गए।

बताया जा रहा है कि चीन ने ऐसा पाकिस्तान के आग्रह पर किया है। समय सीमा समाप्त होने के कुछ ही घंटों पहले चीन ने इस आतंकी पर रोक लगाने का निर्णय न किए जाने की आग्रह किया था। सदस्य देशों के बीच यह तय हुआ था कि यदि समय सीमा समाप्त होने तक कोई आपत्ती नहीं आई तो इस आतंकी को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा मगर ऐसा हो न सका और पाकिस्तान ने चीन के दरवाजे से भारत के खिलाफ फिर हरकत कर दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -