डोकलाम में, फिर चीन ने शुरू किया निर्माण कार्य
डोकलाम में, फिर चीन ने शुरू किया निर्माण कार्य
Share:

बीजिंग। बारिश का मौसम बीत जाने के बाद अब वातावरण में हल्की ठंडक घुलने लगी है। ऐसे में सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फ जमती नज़र आ रही है। ऐसे में, भारतीय सैनिकों के लिए यह क्षेत्र कुछ मुश्किलभरा हो गया है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि, चीन की सेना ने डोकलाम के विवादित स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर सड़क निर्माणकार्य प्रारम्भ कर दिया है।

हालांकि, भारतीय सेना ने इस हलचल के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां भारत ने करीब 3800 किलोमीटर लंबी सीमा पर सैनिकों की तैनाती कर दी है। इस मामले में राजनीतिज्ञों का कहना था कि, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यदि डोकलाम में दाखिल होती है तो, फिर घरेलू राजनीति इसका सबसे बड़ा कारण होगी। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी 18 अक्टूबर को कांग्रेस की 19 वीं बैठक का आयोजन करेगी। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपने ही, कुछ साथियों के विरोध का सामना करना पड़ गया।

जानकारी सामने आई है कि, चीन डोकलाम में भारत के साथ सिर्फ एक जियोस्ट्रेटेजिक गेम खेल रहा है। चीन दक्षिण एशिया में अपने प्रभुत्वशाली बनने के लिए, अमेरिका की तरह काम कर रहा है। कई देशों के साथ चीन की वन बेल्ट वन रोड, जैसी पहल से और डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर से बुनियादी परियोजनाओं का निर्माण करना आदि, उनके रणनीतिक हिस्से में आता है।

चीन ने अमेरिकी आलोचना को नकारा

कभी जाना हो न्यूयॉर्क तो इन खास जगहों को देखना न भूले

डोकलाम मुद्दा फिर गर्माया, चीन ने शुरू किया सड़क निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -