डोकलाम में फिर दाखिल हुआ चीन
डोकलाम में फिर दाखिल हुआ चीन
Share:

बीजिंग। भारत और चीन के बीच डोकलाम का विवाद जारी है। हालांकि इस मामले में अब चीन के तेवर कुछ ढीले नज़र आ रहे हैं लेकिन, भारत द्वारा मजबूती से विरोध करने के बाद भी चीन अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, चीन के खिलाफ इस तरह के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जो दर्शाते हैं कि, डोकलाम में चीन, भारत की आंखों में धूल, झोंकने में लगा है।

उल्लेखनीय है कि, चीन इस क्षेत्र में दाखिल होकर यहां सड़क निर्माण का प्रयास करते रहा है। भारत द्वारा चीन के सैनिकों के इस क्षेत्र में दाखिल होने का जमकर विरोध किया जाता रहा है। भारत और चीन के सैनिकों के बीच, जब विवाद बढ़ गया था तो चीन ने मानसरोवर यात्रा को रोक दिया था।

हालांकि, बाद में चीन ने अपने सैनिकों को डोकलाम के क्षेत्र से हटा लिया था, लेकिन सर्द मौसम के शुरू होने के साथ चीन के सैनिक उत्तरी डोकलाम में पैट्रोलिंग कर रहे हैं। चीन यहां पर सड़क निर्माण कार्य करना चाहता है। ऐसे में उसने अपने सैनिकों को यहां पैट्रोलिंग करने के लिए कहा है।

चीन ने डोकलाम में अपने सैनिकों को पीछे हटने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि, वे सैनिक बैरकों में लौटने के स्थान पर डोकलाम में अन्य स्थानों पर ही तैनात कर दिए गए हैं। चीन इस क्षेत्र में सैनिकों की सुविधा के लिए वाहनों को भी यहां पर रखने लगा है। जानकारी तो यहां तक सामने आई है कि, चीन ने इन क्षेत्रों में हेलीबेस तक बना लिया है। भारत इसे चीन की कोई गंभीर चाल मान रहा है। संभावना जताई जा रही है कि, बर्फ पिघलने के बाद चीन फिर इस क्षेत्र में अपना निर्माण कार्य प्रारंभ कर देगा।

कूल कैप्टन धोनी ने सिखाया फिटनेस फंडा

चीन में हुआ विस्फोट, दहल गया शहर

महज 5 मिनट चली oneplus5T की सेल

लग्जरी बसों में सफर के दौरान रखे ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -